लखीसराय: तेतराहट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव स्थित क्षेत्र में बिच्छू काटने से एक युवक हुआ मुर्छित , लाया गया सदर अस्पताल ।
तेतरहाट थाना क्षेत्र स्थित महिसोना गांव स्थित खेत में जहरीले बिच्छू के डंक मारने से एक युवक मूर्छित हो गए।जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों के द्वारा युवक का उपचार किया गया । युवक की पहचान तेतराहट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई ।