मनिहारी: मनिहारी के बैजनाथपुर दियारा में गरीबों की ज़मीन पर दबंगों का दो दशक से कब्जा, लाभुकों ने ज़िला प्रशासन से गुहार लगाई <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
मनिहारी के बाघमारा बैजनाथपुर दियारा में वर्ष 2004-05 में लगभग 600 गरीब परिवारों को गैरमजरूआ जमीन का पट्टा दिया गया था। प्रत्येक परिवार को आजीविका के लिए करीब एक एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। लेकिन दो दशक बीत जाने के बाद भी अधिकांश लाभुकों को अपनी जमीन पर वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका है।अमर पासवान ने शनिवार को 4 बजे बताया कि हमलोगो ने डीएम से गुहार लगाया है।