लालगंज: तरवां सहित अन्य थानों की पुलिस टीमों ने सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, दिए गए सुझाव
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बुधवार को तरवां सहित अन्य थानों की पुलिस टीमों ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया । मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस सुरक्षा का एहसास दिलाया गया ।