समस्तीपुर: केराय गांव से पुलिस ने पुराने मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया प्रस्तुत
विभूतिपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुराने मामले में एक फरार आरोपी को केराय गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें केस के बारे में जानकारी नहीं थी जब वह घर पर थे उस वक्त पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।