बस्सी: रेनवाल थाना इलाके के पचार रोड पर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
Bassi, Jaipur | Mar 15, 2025 जयपुर ग्रामीण के रेनवाल कस्बे के पचार रोड स्थित प्रताप नगर में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला आज शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। घटना की सूचना मिलने पर जोबनेर डिप्टी प्रियांका वैष्णव व थाना अधिकारी देवेंद्र चावला मौके पर पहुंचे।