चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ददरा गांव के सामने रविवार सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी पर जा रहे चकरनगर थाने पर तैनात दरोगा बृजेश कुमार सिंह गौर की बाइक में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दरोगा अनियंत्रित होकर गिरने सेघौल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएससी राजपुर भेजा जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां दोपहर 12 बजे उनका उपचार जारी है।