विदिशा नगर: कलेक्ट्रेट के पास दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दबंगों ने मकान में की तोड़फोड़
विदिशा में कलेक्ट्रेट और तहसील के पास दिनदहाड़े रविवार दोपहर 1:00 गुंडागर्दी का मामला सामने आया है।करीब 8 से 10 आरोपियों ने एक मकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर की दीवारें, गेट, टीनशेड और अंदर रखा सामान सब कुछ तोड़ दिया गया।पीड़ित धीरेंद्र चिड़ार का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते दबंग लोग मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।