देवघर: सारठ थाना क्षेत्र के राजा रायडीह में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 2 युवतियां हुईं घायल, इलाज जारी
सारठ थाना क्षेत्र के राजा रायडीह में अज्ञात बाइक के धक्के से साइकिल पर सवार 2 युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने इलाज के बाद भर्ती कर दिया है, परिजनों ने बताया कि प्रियंका कुमारी और अंजली कुमारी एक ही साइकिल पर सवार होकर टीचर्स डे में शामिल होने जा रही थी, तभी यह घटना घट गई, पुलिस जांच कर रही है।