सिकंदराबाद के ग्राम भौरा रेलवे पुल से छत्तु बाबा आश्रम तक 1 करोड़ 45 लाख 71 हजार की लागत से बनने वाली काली सड़क का रविवार दोपहर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर शिलान्यास किया। सड़क निर्माण से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ होगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।