दाउदपुर के आदर्श ग्राम बरेजा निवासी मंसी यादव के पुत्र अमित कुमार यादव ने प्रथम प्रयास में ही यूजीसी नेट क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता प्राप्त कर ली है। उन्होने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक प्रथम श्रेणी से ही उत्तीर्ण किया। मिली इस सफलता से परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर है।