झांसी: पंचवटी कॉलोनी में लोको पायलट के घर में घुसे चोरों ने की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस तलाश में जुटी
Jhansi, Jhansi | Apr 28, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में देर रात अज्ञात चोरों ने रेलवे में तैनात लोको पायलट के घर में धाबा बोलकर सोने चांदी के जेवरात और नकदी सहित घर में लगे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर चोरी कर ले गए। चोरों की यह घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। लोक पायलेट नरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को वह घर पर ताला लगाकर ड्यूटी पर गया था।