पाली में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद अनुराग शर्मा कई जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे थे। कार्यक्रम के पश्चात स्थानीय पत्रकारों द्वारा जाखलौन रेलवे स्टेशन पर बंद ट्रेनों, डीएपी एवं यूरिया खाद को महंगे दामों में बेचे जाने आदि सवाल पूछे जाने पर सांसद भड़क उठे। अब प्रश्न यह उठता है कि क्या जनता से जुड़ी समस्याओं से संबंधित सवाल पूछे जाना गुनाह है क्या ?