करछना क्षेत्र के धरवारा गांव के सामने 29 व 30 नवंबर के मध्य रात्रि स्कार्पियो सवार लोगों के द्वारा ओवरटेकिंग को लेकर भारतीय सेवा के जवान धरवारा गांव निवासी विवेक सिंह को लोहे की राड से मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजकमल पांडे, दिनेश कुमार यादव, राजीव ठाकुर, राजू अग्रहरि और भाई लाल को गिरफ्तार का जेल भेज दिया।