शाहनगर: राजस्व महाअभियान 3 के लिए शाहनगर पहुंचे पन्ना कलेक्टर, समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश
पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार तथा जिला पंचायत CEO संघ प्रिय ने आज रविवार को शाहनगर पहुंचकर, SDM श्रुति अग्रवाल तथा तहसीलदार कोमल सिंह व स्थानीय अधिकारीयो की मौजूदगी में राजस्व महाअभियान 3.0 के दृष्टिगत जनपद सभागार में पटवारियों की बैठक ली।