जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम ने फफूँद-अछल्दा रोड स्थित ग्राम फतेहपुर बेनी में लगभग छह एकड़ क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। यह प्लाटिंग गाटा संख्या 353, 354, 355, 359, 360, 361