मनेर: टिलहरी गांव के पास खेत में आग लगने से ढाई बीघा गेंहू की फसल जलकर हुआ राख
Maner, Patna | Apr 4, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिलहारी गांव के पास खेत में आग लगने से ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। जिसे लेकर अफरा तफरी किसानों के बीच देर शाम बनी रही। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। फसल जल जाने से किसानों के करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान होने की संभावना है बताई जा रही है।