सफीपुर: शारदा नहर के पास स्कूटी सवार महिला की डंपर की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Safipur, Unnao | Mar 20, 2024 माखी थाना क्षेत्र के शारदा नहर के पास स्कूटी सवार महिला को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान उन्नाव कृष्णा नगर निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।