सफीपुर: दराब नगर के पास अज्ञात युवक का मिला शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Safipur, Unnao | Mar 20, 2024 दारब नगर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव खंती में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।