बीसलपुर: गांव के बाहर तालाब से मिट्टी लेने गई किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़ पिता की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि 26 अप्रैल की शाम 4:00 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री गांव के बाहर तालाब से मिट्टी निकालने गई थी तभी वहां पर गांव का सौरभ कुमार मिला और उसने उसकी पुत्री के साथ हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा।