शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर किशनपुर नहर पुल के पास से वांछित अभियुक्त नितिन उर्फ सोनू (निवासी जलालपुर) को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की दोपहर करीब 4:30 बजे पुलिस ने प्रेस नोट ने जरिए यह जानकारी दी। थाना प्रभारी शिकोहाबाद ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के मामले में फरार चल रहा था।