सोनो: धपरी मोड़ के समीप झाझा पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान,6 हजार का वसूला गया जुर्माना
Sono, Jamui | May 30, 2024 झाझा-सोनो मुख्य मार्ग के धपरी मोड़ के समीप झाझा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान छोटी बड़ी गाड़ियों से कुल 6 हजार का जुर्माना वसूला गया।जानकारी देते हुए झाझा थाना में तैनात एसआई नंदन राय ने कहा की जमुई एसपी के नेतृत्व में सड़क दुर्घटना की रोकथाम को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है।