कोल: खैर बाईपास पर 1 घंटे तक जलते रहे हाईटेंशन लाइन के तार, कर्मचारी नहीं पहुंचे, लोगों में फैली दहशत
Koil, Aligarh | Dec 19, 2025 खैर बाईपास पर बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रतन दीप सिंह के घर के बाहर लगे विद्युत पोल से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तारों में आग लग गई। आरोप है कि आग तकरीबन 1 घंटे तक चलती रही और वह विद्युत विभाग के अधिकारियों को कॉल करते रहे। आरोप है की 1 घंटे तक भी विद्युत विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।