शुक्रवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के नोनमाटी गाँव के समीप प्रसूता को टोटो में ही प्रसव हो गया। प्रसूता का नाम रुक्मिणी देवी है जो अपने पति ने ननिहाल में रहती है। घरवालों ने बताया कि एम्बुलेंस को कॉल नहीं लगा इसी कारण उसे टोटो पर बिठा कर सदर अस्पताल ले जा रहे थे उसी क्रम में प्रसव हो गया। वर्तमान में जच्चा और बच्चा सुरक्षित है। दोनों का इलाज चल रहा है।