मोहनिया: मोहनिया पुलिस ने मामा देव गांव के मोड पास से वाहन सवार एक व्यक्ति के पास से 10 जिंदा कारतूस किए बरामद, दो गिरफ्तार
कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने मोहनिया थाना क्षेत्र के मामा देव गांव के मोड पास से एक वाहन चालक को रुकवा कर जब उसका तलाशी लिया तो उसके पास से 10 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और बाइक को जप्त कर लिया। दोनों गिरफ्तार आरोपी शुक्ल पिपरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।