चम्पावत: जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में AMA की कुर्सी को लेकर मचा बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने AMA पर लगाया अभद्रता का आरोप
जिला पंचायत की अध्यक्ष ज्योति राय का कहना है कि चमोली स्थानांतरण होने के बाद अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी को 25 जुलाई को कार्यमुक्त कर दिया था ।26 जुलाई को नए एएमए तेज सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया था।इसके बावजूद एएमए के रूप में पाटनी यहां बने हैं । सोमवार को पाटनी ने उनके साथ अभद्रता की है। साथ ही जिला पंचायत के कार्य में भी बाधा डाली है।