मुरैना नगर: बसैया वाली माता मंदिर में नवरात्रि मेला में दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु, नेजा चढ़ाने की परंपरा बनी आस्था केंद्र
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मुरैना जिले की बसैया वाली माता मंदिर में मेला लगा है,जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।आज रविवार क़ो गणेशपुरा से बच्चे और भक्त पैदल चलकर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की। करीब 200 साल पुराने इस मंदिर में नवमी पर नेजा चढ़ाने की परंपरा है। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा है।