बघउत बाबा मंदिर में शुक्रवार दो बजे जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के प्रयास से अंतरजातीय प्रेमी युगल वैवाहिक बंधन में बंध गए। जानकारी देते हुए लड़की के पिता सुरेंद्र प्रसाद व लड़के के पिता गणेश साह ने बताया कि 21 वर्षीय मुस्कान व 22 वर्षीय चेतन एक दूसरे से प्रेम कर रहे थे। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे,जिसके बाद अभिभावको ने सहमति से विवाह कर दी।