मीणा समाज सुधार संस्थान धरियावद का महासम्मेलन मोरमाता केसरियावाद में रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशुलाल मीणा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि तेजाराम मीणा व संरक्षक केशुलाल मीणा एडवोकेट रहे। कार्यक्रम में धरियावद उपखंड क्षेत्र, साबला,सलूंबर,लसाडिया के जनप्रतिनिधि,युवा,गड्डा, कमेती,कर्मचारीगण,पंच, पटेल एवं माता-बहनों ने सम्मेलन में भाग लिया।