कल तक जो हाथ कानून व्यवस्था संभालने के लिए डंडे थामे हुए थे, आज उन्हीं हाथों में गुलाल की मस्ती है। सोयत रोड स्थित पुलिस थाना परिसर आज रंगों से सराबोर नजर आया।होली और धुलेंडी के त्यौहार पर दिन-रात सुरक्षा में तैनात रहने के बाद, गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिसकर्मियों ने अपनी होली मनाई। मौका था पुलिस होली का, जहाँ ढोल की थाप और DJ की धुन पर सभी ने जमकर ठुमके लगाई।