जालौर: जालोर में बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर पर चढ़ाई, ड्राइवर गिरफ्तार, मेडिकल में शराब के नशे की पुष्टि, गाड़ी जब्त
Jalor, Jalor | Apr 20, 2025 जालोर में रविवार की शाम 5बजे शराब के नशे में एक युवक ने कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। बेकाबू कार डिवाइडर पर भी चलती रही। हालांकि एक खंभे से जाकर कार रुकी और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया है।