फिरोज़ाबाद: गांव चनोरा पुल के समीप एक बाइक ने दूसरी बाइक में मारी सामने से टक्कर, दो लोग घायल, एक घायल को आगरा भेजा गया
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनोरा पुल के पास दो बाइको की आपस मे टक्कर से हादसा हुआ है। हादसे मे एक बाइक सवार भवर सिंह और थाना सिंह घायल हुये है। जिसमे थानसिंह की हालत बेहद नाजुक बनी होने के कारण आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। दोनों घायल गांव चनोरा के निवासी बताये जा रहे है।