भगवानपुर: मोख्तियारपुर गांव में श्री काशी विश्वनाथ मानस गोष्टी का 21वाँ वार्षिक अधिवेशन आयोजित
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर गांव में श्री काशी विश्वनाथ मानस गोष्टी का 21वाँ वार्षिक अधिवेशन रविवार को शाम करीब चार बजे श्री संकट मोचन आश्रम में सम्पन्न हुआ। जिसमें बेगूसराय, समस्तीपुर व दरभंगा के दर्जनों मानस प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए आयोजित सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी अपनी भूमिका निभाई।