खलीलाबाद: तेज़ रफ्तार का कहर, शहर कोतवाली के मेंहदावल बाईपास पर सर्विस रोड पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो जा घुसी, 4 घायल
खलीलाबाद के मेंहदावल बायपास सर्विस रोड पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी जा घुसी। स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दिल्ली बारात से लौट रहे थे।यह घटना शनिवार की तड़के सुबह 7:00 की है।