मायके से ससुराल जा रही बाइक सवार महिला की रोहनिया क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
Sadar, Varanasi | May 28, 2024 रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहन सराय चौराहा स्थित ओवर ब्रिज पर मंगलवार को सुबह मायके से ससुराल जाते समय ट्रक की चपेट में आने से कपसेठी थाना क्षेत्र मोकरमा दौलतिया निवासी बाइक सवार सुनीता पटेल उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक चला रहे भाई अनिल पटेल उर्फ भरत पटेल 34 वर्ष तथा बेटा आदित्य 12 वर्ष घायल हो गया।