चितईपुर पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या का किया खुलासा, एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 28, 2024 थाना चितईपुर में विभिन्न धाराओं में पंजीकृत मुकदमा में विवेचना के दौरान मृतक के शव की पहचान सितम पटेल उर्फ लिटिल पुत्र भाईलाल निवासी आदित्य नगर के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्य संकलन से घटना में अभियुक्त अरविंद पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी आदित्य नगर उम्र करीब 28 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।