बकावंड ब्लॉक के बोरीगांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बकावंड के अध्यक्ष सोनवारी भद्रे एवं उपाध्यक्ष तरुण पांडे की उपस्थिति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेताओं को शील्ड एवं नगद राशि पुरस्कार वितरण जनप्रतिनिधियों के हाथों किया गया।