श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण अंतिम सोमवार पर शुभ मुहूर्त में चल प्रतिमा शोभायात्रा का हुआ आयोजन
Sadar, Varanasi | Aug 19, 2024 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण अंतिम सोमवार रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त में आयोजित चल प्रतिमा शोभायात्रा से पूर्व भारी संख्या में काशीवासी एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन किया। धाम में उत्सव उल्लास का ऐसा वातावरण बन गया है जो इस पारंपरिक यात्रा को काशी की स्मृतियों में अंकित कर दे रहा है।