शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर शनिवार देर रात सिल्वर पार्क के पास हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद रविवार शाम 5 बजे तक भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक का फोटो जारी कर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।