डोभी: डोभी में सड़क हादसा, कार के चकमे से अनियंत्रित होकर बाइक चालक घायल
Dobhi, Gaya | Mar 28, 2026 शनिवार की शाम करीब पांच बजे जीटी रोड डोभी पर एक सड़क हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, एक कार के चकमा देने से बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोभी पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने इलाज क