चूरू: पंचायत समिति सभागार में दीपावली पर 'एक दीपक टोबेको फ्री चूरू के नाम' कार्यशाला का हुआ आयोजन, वितरित किए गए दीपक
Churu, Churu | Oct 29, 2024 चूरू जिले में जनजागरूकता अभियान टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 के तहत मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में "एक दीपक टोबेको फ्री चूरू के नाम" कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देश पर सभी सरकारी विभागों के प्रभारियों को दीपक का वितरण किया गया है।