महाराजगंज: बिजली ठीक करते समय करंट से युवक की मौत, परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने एनएच 730 मार्ग किया जाम
बुधवार को 12 बजे बड़हरा रानी निवासी 21 वर्षीय नीरज सिंह की रूधौली भावचक में बिजली पोल पर काम करते समय करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। नीरज, जो संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे, सुबह 8 बजे बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे। बताया गया कि उनके सहयोगी विनोद लाइनमैन ने शटडाउन लिया था, लेकिन काम के दौरान अचानक विद्युत सप्लाई बहाल हो गई।