इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक युवती के अपहरण का मामला, एसएसपी से गुहार के बाद नामजद पिता-पुत्र पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Etawah, Etawah | Apr 11, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय एक युवती के अपहरण का मामला शुक्रवार को सामने आया। पीड़िता की बहन किरण ने स्वजन संग एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बहन अंजली की बरामदगी की गुहार लगा रणवीर नगर निवासी युवक पर 5 दिन पूर्व बहन को अपहरण करने का आरोप लगाया। अगवा युवती की जली स्कूटी बरामद हुई है। ssp के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने पिता पुत्र पर मुकदमा लिखा।