लोहरदगा: इंस्पेक्टर से डीएसपी बने संदीप रंजन और सुधीर प्रसाद, पुलिस अधीक्षक ने पहनाया स्टार बैच
लोहरदगा पुलिस विभाग के लिए बुधवार का दिन गौरव और सम्मान से भरा रहा। जिले के दो कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी पुलिस निरीक्षकों को जब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति मिली, तो पुलिस लाइन परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें किस्को अंचल के पुलिस निरीक्षक संदीप रंजन और लोहरदगा अंचल के पुलिस निरीक्षक सुधीर