मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मडगुड़ा में गंगा स्नान करने गया 19 वर्षीय युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
बताते चले कि शुक्रवार की सुबह लगभग 11:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मडगुड़ा गांव निवासी 19 वर्षी युवक राहुल निषाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद निषाद गंगा स्नान करने गया था जब काफी समय से राहुल घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उक्त स्थल पर पहुंच कर काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता न चलने पर पुलिस को सूचना देकर मामले की सारी जानकारी दी युवक का तलाश जारी है।