सीतापुर: जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर और तीमारदार के बीच हुए विवाद की प्रारंभिक जांच, CMO और SDM ने की कर्मचारियों से पूछताछ
जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर और तीमारदार के बीच हुए बवाल और हाथापाई में जिलाधिकारी के द्वारा जांच के आदेश दिए जाने के बाद सीएमओ और एसडीएम सदर के द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारी सीतापुर के जिला अस्पताल पहुंचे और वहां उपस्थित कर्मचारियों से मामले में वार्ता की जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।