हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में 15 दिन की आंशिक बंदी शुरू, 10 मई तक किया जाएगा पूर्ण क्लोजर
हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में 15 दिन की आंशिक बंदी शुरू हो गई है। अब 11 अप्रैल तक पेयजल के लिए 2000 क्यूसेक पानी मिलेगा। 11 अप्रैल से 10 मई तक एक माह का पूर्ण क्लोजर रहेगा। पेयजल आपूर्ति लोहगढ़ हैड पर डायवर्सन बनाकर सरहिंद फीडर से की जाएगी। हरिके बैराज से पानी की आपूर्ति घटाकर 2000 क्यूसेक कर दी गई है।