शाहजहांपुर: चौक कोतवाली के ककरा खुर्द में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव का आज हुआ पीएम
दरअसल थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा खुर्द में हसीब ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि हसीब और उसकी पत्नी के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर सोमवार को विवाद हो गया था। इस दौरान मृतक व्यक्ति की पत्नी ने अपने भाइयों और बहन को बुला लिया। मृतक के भाई का आरोपी की इस दौरान हबीब के साथ मारपीट की गई।