मथुरा: थाना वृंदावन के केशव धाम चौकी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के साथ दबंगों ने की मारपीट, झगड़े का वीडियो हुआ वायरल
थाना केशव धाम चौकी क्षेत्र के अंतर्गत श्याम श्याम आश्रम के सामने बुधवार की सुबह 8:00 बजे कुछ दबंग लोगों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर दी जिसमें आपस में झगड़ा हो गया तो कुछ लोगों ने श्रद्धालुओं के कपड़े फाड़ दिए और हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी स्थानीय लोगों ने मामले को जैसे तैसे शांत कराया परंतु वहां किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।