कानपुर: फीलखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
के0पी0एम अस्पताल थाना क्षेत्र फीलखाना के बाहर सीढ़ी के पास एक अज्ञात पुरुष का शव लावारिस हालत में पाया गया है। थाना निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि, शव को देखने से प्रथम दृष्टया मांगने खाने वाला प्रतीत हो रहा है। पंचायत नामा की कार्रवाई एवं शव की पहचान कराई जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था कायम है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।