पूर्णिया पूर्व: चैत्र नवरात्र के उपलक्ष में मारकंडे टोला में निकाली गई भव्य कलश यात्रा
चैत्र नवरात्रा व हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के मोगलिया पूर्वी पंचायत अंतर्गत मारकंडे टोला में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय मारकंडे मुनि संघ पूर्णिया जिला इकाई के युवा अध्यक्ष मनोज मुनि कर रहे थे। कलश यात्रा में 201 महिलाओं एवं कुँवारी कन्याओं ने भाग लिया।